फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडावली के गांव करौली के पास कार और बाइक की भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल
विज्ञापन

नजीबाबाद। गांव करौली में कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को समीपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
मंडावली क्षेत्र में एनएच-74 पर गांव करौली की टंकी के पास एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। गांव कामगारपुर निवासी अरुण कुमार और उसका चाचा विजेंद्र सिंह बाइक पर सवार होकर अपने गांव से भागूवाला की ओर जा रहे थे। गांव करौली के पास पहुंचने पर सड़क पार करते समय हरिद्वार से कोटद्वार जा रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें अरुण कुमार और उसका चाचा विजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मंडावली पुलिस ने दोनों घायलों को पीएचसी समीपुर भिजवाया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें