हल्दौर में गांव औलियापुर में बुखार से एक युवक और गांव भवानीपुर में चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव औलियापुर निवासी यशपाल सिंह कई दिन बुखार से पीड़ित था। परिजनों के अनुसार उसे उपचार के लिए बिजनौर ले जाया गया पर उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ चिकित्सकों ने उसे बिजनौर से मेरठ रेफर कर दिया वहां यशपाल की बुधवार की देर शाम मौत हो गई। गांव के सोमवीर सिंह, विक्रम सिंह, अनीता देवी, बाबूराम सिंह, निसार अहमद भी बुखार से पीड़ित हैं। वहीं गांव भवानीपुर में इश्तकार की चार वर्षीय पुत्री आसमां दो दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों के अनुसार बच्ची का उपचार निजी चिकित्सकों के यहां कराया गया। बच्ची की बृहस्पतिवार को चांदपुर से एक अन्य चिकित्सक के यहां ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पीएचसी प्रभारी डा. कुनाल ने कहा कि इन दिनों वायरल का प्रकोप फैला हुआ है।