फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - ग्रामीण इलाकों में बनेंगे दो नए पुल, मिली स्वीकृति

Wed, 01 Mar 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में नवलपुर के पास लकड़ी के पुल की जगह नए पुल निर्माण को स्वीकृति मिलने पर मिठाई खिलाते ग्
विज्ञापन
- नवलपुर और हेमराज कॉलोनी के बीच नाले पर बनना है पुल
विज्ञापन

- सदर विधायक के प्रयासों से दोनों ही पुलों का बजट हुआ जारी
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दशकों से नवलपुर और हेमराज कॉलोनी के बीच एक नाले पर बने खस्ताहाल हो चुके लकड़ी के पुल पर लोग गुजरने को मजबूर थे। अब इस जगह पर करीब डेढ़ करोड़ की लागत से नया पुल बनने जा रहा है। इसके लिए बजट भी जारी हो गया है। छोईया नदी पर भी एक नया पुल बनेगा।
लोक निर्माण विभाग ने पिछले साल दो पुलों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इन प्रस्तावों की स्वीकृति के लिए सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने प्रयास किए। जिसके चलते शासन ने प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाते हुए बजट भी जारी कर दिया है। बता दें कि नवलपुर और हेमराज कॉलोनी के बीच लकड़ी के पुल के स्थान पर नया पुल बनाने की स्वीकृति मिली है। जिसके निर्माण पर एक करोड़ 45 लाख की लागत आएगी। यह पुल काफी जर्जर हो चुका था। लकड़ी के स्लैब भी जगह जगह से टूटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरा पुल चौकपुरी के रास्ते पर बनेगा। यहां का पुराना रास्ता अगरा कोट देवता के सामने से होकर जाता था, छोईया नदी पर पुल नहीं होने के कारण रास्ता बंद हो गया था। अब इस रास्ते में पुल बनने से चौकपुरी और गंदासपुर का रास्ता सुगम हो जाएगा। छोईया नदी पर एक करोड़ 60 लाख की लागत से पुल बनेगा। इन दोनों पुलों के प्रस्ताव सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी के प्रयासों से ही पास सके हैं। दोनों ही पुलों के प्रस्ताव पास होने की पुष्टि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शादाब राव खान ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें