फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और कोरोना संक्रमित मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दो और कोरोना संक्रमित मरीज मिले
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को 1749 जांच रिपोर्ट में से दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4441 हो गई है। इनमें से अब तक 4368 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है, जबकि 64 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामलों की संख्या नौ हो गई है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल तीन लाख 75 हजार 200 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल तीन लाख 74 हजार 41 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 4441 लोग कोरोना पॉजिटिव और तीन लाख 69 हजार 867 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में 1159 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें