रेहड़ (बिजनौर)। क्षेत्र के एक गांव में दो किशोरों ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियो ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की वह शादी-विवाह में डीजे बजाने का काम करता है। चार दिन पूर्व 26 जनवरी को रात में वह डीजे बजाने के लिए पास के गांव गया था। घर पर उसकी 14 वर्षीय पुत्री अकेली सो रही थी। आरोप है कि गांव के दो किशोर घर में आए तथा उसकी पुत्री को खींचकर दूसरे कमरे में ले गए तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सोमवार को पुत्री के घटना के बारे में बताने पर पीड़िता के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध पुलिस में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की ।
उधर थाना प्रभारी धीरज सोलंकी ने बताया की पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर दो बाल अपचारियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
29जेएनडी36 : अंतिम संस्कार के लिए फाटक पार करने के लिए जदोजहद करते लोग। संवाद