फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
चंदक में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद मौके पर पुलिस और जमा भीड़। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
हादसे में दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

चंदक/मंडावर। दो बाइकों के वाहन से टकराने पर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई व तीन घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंडावर के मोहल्ला शाहविलायत निवासी जयराम (55) व मोहल्ला जोशियान निवासी रतिराम रविवार को बाइक से हरिद्वार में रिश्तेदारी से लौट रहे थे। इनके पीछे बाइक सवार गांव जंदरपुर निवासी मनोज कुमार, उसकी पत्नी कमलेश व पुत्री मोनी भी आ रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे मंडावर चंदक मार्ग चंदक के पास जयराम व रतिराम की किसी वाहन से टकरा गई । पीछे आ रही बाइक को भी वाहन ने चपेट में ले लिया। सड़क पर दोनों बाइकों पर सवार पांच लोगों को पड़ा देख लोगों ने समझा कि दोनों बाइकों में भिंड़त हुई है। जयराम व रतिराम की मौके पर ही मौत हो गई । घायल मनोज, उसकी पत्नी कमलेश पुत्री मोनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। दोनों मृतकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। दोनों हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी। मंडावर थाने के प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही के मुताबिक दोनों मृतक गरीब परिवार से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें