गजरौलाशिव में कैंसर से एक माह के अंदर एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। गांव में कई लोग कैंसर से पीड़ित हैं।
गांव निवासी सरबरी (60) की मंगलवार की रात मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सरबरी के पेट में कैंसर की गांठ थी। उनका इलाज दिल्ली व चंडीगढ़ के अस्पतालों में कराया गया था, जहां उनको कैंसर की पुष्टि की गई थी। वहीं गांव के ही संजीव कुमार (50) की मौत करीब बीस दिन पहले हुई थी। परिजनों ने बताया कि उनको गले का कैंसर था। क्षेत्र में कैंसर के पीड़ितों की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। गांव में ही कैंसर से करीब आधा दर्जन महिला पुरुष पीड़ित हैं। उधर, सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि चिकित्सकों की टीम बनाकर गांव में जांच कराई जाएगी।