सड़क हादसे में महिला समेत दो घायल
मंडावली। गांव मोहनपुर के पास रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक, महिला और एक बच्चा घायल हो गया।
मंडावली के गांव मोहनपुर के सामने रोडवेज बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार काशीरामपुर निवासी रोहन अपनी बुआ कविता और उनके बच्चे के साथ सड़क पार कर रहा था। भागूवाला की ओर से आर रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए नजीबाबाद भिजवाया, जहां से उन्हें बिजनौर के लिए रेफर कर दिया गया।