फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसों में स्कूल संचालक सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी और नहटौर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़/कासमपुरगढ़ी। जिले में बृहस्पतिवार की शाम और शुक्रवार हो हुए सड़क हादसों में स्कूल चालक सहित दो युवकों की मौत हो गई। कासमपुरगढ़ी क्षेत्र में गांव भवानीपुर जिक्रीवाला निवासी स्कूल संचालक अजय कुमार (42) और नहटौर क्षेत्र में गांव जटपुरा बौंडा निवासी नितिन कुमार (21) पुत्र मगन सिंह की मौत हो गई।
भवानीपुर जिक्रीवाला निवासी अजय कुमार पुत्र विजयपाल सिंह गांव में ही एक निजी स्कूल स्कूल का संचालन करता था। शुक्रवार की सुबह वह बाइक से बच्चों का कोर्स लेने के लिए कासमपुरगढ़ी जा रहा था। गांव उधोवाला के समीप उसकी बाइक किसी अन्य वाहन की चपेट में आकर गिर गई। इसमें वह घायल हो गया। पीएचसी कासमपुरगढ़ी में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि परिजन बिना कोई कार्रवाई कराए शव अपने साथ ले गए। मृतक ने अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को रोते बिलखते छोड़ गया है।
विज्ञापन


उधर, नहटौर क्षेत्र में बाइक पेड़ से टकराने से हादसा हुआ। गांव जटपुरा बौंडा निवासी नितिन कुमार बुधवार को नहटौर क्षेत्र के गांव नकीबपुर में अपने रिश्तेदार भोपाल सिंह के पुत्र मुकुल की शादी में सम्मिलित होने आया था। बृहस्पतिवार को शादी के बाद शुक्रवार की दोपहर वह नकीबपुर से लौट रहा था।
विज्ञापन

गांव चक गोवर्धन स्थित मजार के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि नितिन चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह सूरत में बेकरी में काम करता था। 15 दिन पूर्व ही वह घर आया था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें