फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगीना - कादरगंज के दो घर बने टापू, परिवार को रेस्क्यू किया

Mon, 14 Aug 2023 10:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना क्षेत्र में बाढ़ में फंसे परिवार को प्रशासन ने सकुशल बाहर निकाला। (स्रोत प्रशासन)
विज्ञापन
- प्रशासन ने मुरादाबाद से पीएसी के जवानों को बुलाया
विज्ञापन

फ़ोटो खबर।
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना (बिजनौर)। तहसील क्षेत्र के गांव कादरगंज में निकल रही नदी में भारी मात्रा में पानी आने से दो घर टापू बन गए और परिजन फंस गए। प्रशासन ने मुरादाबाद से पीएसी के जवानों को बुलाकर दोनों परिवारों के आठ लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण क्षेत्र की सभी नदियां उफान पर हैं। नगीना तहसील क्षेत्र के नगीना देहात थाना क्षेत्र में पढ़ने वाले गांव कादरगंज के दक्षिण की तरफ से एक नदी निकल रही है। रविवार सुबह तेज बहाव के साथ पानी आने के कारण नदी की दूसरी धार पहाड़ की तरफ हो गई। नदी की दोनों धारों के बीच वहां रह रहे दो परिवार टापूनुमा स्थान पर फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ संग्राम सिंह, कानूनगो नरेंद्र कुमार नगीना देहात थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने पीएसी मुरादाबाद से गोताखोर जवानों को बुलाकर दो परिवारों के रेशम बहादुर, मुकेश कुमार, रामप्यारी, संगीता तथा मुकेश की दोनों बेटियों खुशी व मुन्नी और धीरज व सुंदरी देवी को नावों के जरिए निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। दोनों परिवार पहाड़ी क्षेत्रों के हैं और मेहनत मजदूरी कर परिवार पालते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें