फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सामने आए दो गुलदार, किसान ने बमुश्किल बचाई जान

विज्ञापन
बिजनौर के हिदायतपुर संपर्क मार्ग पर विचरण करता बाघ - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
बिजनौर। खेत पर सिंचाई करने गए किसान के सामने अचानक दो गुलदार आ गए। गुलदारों को हमलावर होता देख किसान ने नलकूप की कोठरी में खुद को बंद कर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गुलदारों को खदेड़ा और किसान को निकालकर लाए।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर गांव सालमाबाद के रहने वाले किसान उत्तम कुमार बिजनौर कोतवाली मार्ग पर स्थित अपने खेत में सिंचाई करने पहुंचे। नलकूप के पास पहुंचते ही अचानक एक गुलदार सामने आ गया। किसान ने काफी शोर मचाया लेकिन गुलदार उनकी तरफ बढ़ने लगा। जिस पर किसान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कोठरी में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। साथ ही फोन पर अपने परिवार को सूचना कर दी। खबर मिलते ही दर्जनों ग्रामीण लाठी डंडे लेकर खेत पर पहुंच गए। ग्रामीण आशीष आदि ने बताया कि वे खेत पर पहुंचे तो तब वहां दो गुलदार मौके पर मिले।
ग्रामीणों ने शोरगुल और लाइसेंसी असलहा से हवाई फायरिंग करते हुए गुलदारों को वहां से खदेड़ा। इसके बाद कोठरी में बंद किसान को निकालकर गांव लेकर आए। उधर ग्रामीणों की भीड़ के बीच भी किसान उत्तम कुमार डरा सहमा दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना था कि गुलदार को सामने देख किसान काफी डर गया था। लोगों ने गुलदारों को पकड़वाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

खेतों में दिखा बाघ का जोड़ा, ग्रामीणों में दहशत
कालागढ़। हिदायतपुर संपर्क मार्ग पर बाघ का एक जोड़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व एवं अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में पर्यटन की वजह से वन्यजीव एकांतवास खोजने में लगे हैं। इसी के चलते आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के खेतों में वन्यजीवों ने शरण ले रखी है। रविवार की रात्रि हिदायतपुर संपर्क मार्ग पर वहां से गुजरने वाले लोगों के सामने बाघ का एक जोड़ा आ गया। संजय कुमार कश्यप ने बताया कि पहले यह बाघ सड़क के एक और खेतों में छिपा था। मोटरसाइकिल की रोशनी जैसे ही इन जीवो पर पड़ी वैसे ही यह सड़क पर आ गए। दूर से ही उन्होंने अपनी बाइक की रोशनी में बाघ की वीडियो बनाई उसे अपने मित्रों को भेज दिया। कुछ ही देर में बाघ पास के गन्ने एवं सरसों के खेत में जाकर छिप गया। आबादी क्षेत्र में लगातार इस तरह के वन्य जीव दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

हिदायतपुर के जंगल में खेतों में छुपा बाघ।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें