फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - एक ही रात में पकड़े दो गुलदार, चिड़ियाघर भेजे

Mon, 14 Aug 2023 11:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर क्षेत्र के गांव मोढ़ा के जंगल में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार। स्त्रोत वन विभाग।
विज्ञापन
- महसनपुर में एक पिंजरे में फंसा, मोहड़ा गांव में जाल लगाकर पकड़ा
विज्ञापन

- धामपुर में जाल पकड़कर खड़े वनकर्मी पर गुलदार ने किया हमला
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। धामपुर तहसील क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर एक ही रात में दो गुलदार पकड़े गए। धामपुर के गांव मोहड़ा में गांव में घुसे गुलदार को वन विभाग की टीम ने जाल लगाकर पकड़ा। इस दौरान एक वनकर्मी गुलदार के हमले में घायल भी हो गया। उधर, अफजलगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव महसनपुर में लगे पिंजरे में भी गुलदार फंस गया। पिछले एक सप्ताह में पांच गुलदार पकड़े जा चुके हैं।
धामपुर क्षेत्र के गांव मोहडा़ में रविवार रात करीब 11:00 बजे गुलदार रेलवे लाइन के निकट गांव की एक गली में घुस गया। जैसे ही गुलदार को गांव के लोगों ने देखा तो अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल अनुज कुमार तोमर, सीओ शुभ सूचित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में रेंजर गोविंद गंगवार भी टीम के साथ पहुंच गए। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जाल लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने वनकर्मी सुनील कुमार पर हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान रानी बाग पुलिस चौकी के प्रभारी संदीप शर्मा और अन्य लोगों ने गुलदार पर लाठी-डंडे बरसा कर किसी तरह से सुनील कुमार की जान बचाई। इसके बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार पर जाल डालकर उसे फंसा लिया और पिंजरे में बंद कर लिया। कैद कर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

उधर, अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव महसनपुर में वन विभाग ने गांव में दो पिंजरे लगाए थे। सोमवार को गुलदार साहब सिंह के खेत के समीप लगाए गए पिंजरे में फंस गया। सुबह जब ग्रामीणों ने गुलदार को देखा तो वनकर्मियों को सूचना दी। वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई।डीएफओ अरुण सिंह ने बताया कि दोनों गुलदारों की जांच कराई गई। इसके बाद दोनों को गोरखपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया है। वन विभाग के एसडीओ अंशुमन मित्तल ने बताया कि गुलदार प्राइम एडल्ट हैं और मादा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें