फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Thu, 11 Jan 2024 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
संशो​धित का फाइल फोटो
विज्ञापन
बिजनौर/गजरौला शिव । मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी बाइक सवार दो दोस्तों की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। दोनों कश्मीर में काम करते थे।
विज्ञापन

बिजनौर कोतवाली के मोहल्ला काजीपाड़ा रहीमिया स्कूल के पास रहने वाले आरिफ (21) पुत्र जमीर अपने दोस्त दीपक उर्फ भोला (22) पुत्र अशोक के साथ बुधवार की शाम किरतपुर से लौट रहे थे। गांव झलरा के पास सामने से आ रही कार की टक्कर से बाइक सवार दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक आरिफ कश्मीर में सैलून चलाता है। आरिफ की एक माह पहले ही नजीबाबाद के एक गांव से शादी हुई थी। वह एक सप्ताह पहले ही घर आया था जबकि दीपक कश्मीर के एक होटल में काम करता था। पेदा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। गलत साइड बाइक चलाने पर हादसा हुआ है।
विज्ञापन

संशोधित का फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें