फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की बुखार की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव मोहिउद्दीनपुर और स्योहारा में बुखार से दो लोगाें की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिउद्दीनपुर निवासी हरि सिंह की पत्नी मुन्नी देवी (58) एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने महिला को नगीना सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक जांच में महिला को डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। जिला अस्पताल में उपचार से आराम नहीं मिलने पर परिजनों ने महिला को ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पातल में भर्ती कराया। वहां पर भी आराम नहीं मिलने पर परिजन महिला को पीजीआई चंडीगढ़ ले गए। वहां से महिला की हालत को देखकर चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए। घर लौटते हुए पीड़िता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं स्योहारा निवासी शबानी शबाहत उर्फ टीना पुत्र स्वर्गीय सैय्यद शबाहत हुसैन कई दिनों से बुखार के चपेट में था। पहले उसका इलाज स्योहारा में ही चला। आराम नहीं मिलने पर परिजन उसे बिजनौर लाए लेकिन यहां पर भी हालत बिगड़ती चली गई। इस पर परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे दिल्ली ले गए। शुक्रवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। ौत की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक को जुमे की नमाज के बाद सपुर्द ए खाक किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें