फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव में मिले दो डेंगू के मरीज तो होगी सभी की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। डेंगू का प्रकोप ज्यादा है। जिले में भी लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई पहल की जा रही है। अगर किसी गांव में डेंगू के दो मरीज मिलते हैं तो शिविर लगाकर पूरे गांव की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद लक्षणों के आधार पर जांच होगी।
विज्ञापन


सरकार ने कोविड की तर्ज पर डेंगू, मलेरिया की जांच करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। जिले में इस साल डेंगू के 28 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि डेंगू से किसी की भी मौत नहीं हुई है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए ही सरकार ने गांव में जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिले के किसी भी गांव में नहीं, बल्कि शहर की आवास विकास कॉलोनी में डेंगू ग्रसित दो मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कॉलोनी में शिविर लगाकर जांच की गई है। कॉलोनी में पहले सर्वे किया गया कि कितने लोग बुखार से ग्रसित हैं। इसके बाद लक्षणों के आधार पर जांच की गई।
- वर्जन::
गांवों में डेंगू से बचाव के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में बुखार के मरीजों की जांच कराई जा रही है। सभी सीएचसी, पीएचसी को भी निर्देश दे दिए हैं कि अगर किसी गांव में दो डेंगू के मरीज मिलते हैं तो विशेष तौर पर शिविर लगाकर जांच की जाए। - डॉ. विजय कुमार गाेयल, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें