प्राकृतिक खेती का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
नगीना। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जनपद के कृषकों के मध्य गो आधारित प्राकृतिक खेती को प्रचारित एवं प्रसारित करने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. शिवांगी ने प्राकृतिक खेती में पोषक तत्वों का प्रबंधन कैसे किया जाए, इसके बारे में विस्तार से बताया। डॉ. पिंटू कुमार ने प्राकृतिक खेती में फसल सुरक्षा कैसे अपनाई जाए, इसके बारे में जानकारी दें। डॉ. प्रतिमा गुप्ता ने पलवार तकनीकी के बारे में बताया। डॉ. भूपेंद्र कुमार ने खेती के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए किसानों को जानकारी दी गई। डॉ. शकुंतला गुप्ता ने कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों के बारे में किसानों को बताया कहा कि प्राकृतिक खेती से जुड़ने के लिए किसान कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़ें। डॉ. केके सिंह ने प्राकृतिक खेती के महत्व एवं उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।