फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकफेरी में मरे मिले दो कौवे

विज्ञापन
विज्ञापन
चकफेरी में मरे मिले दो कौवे
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव चकफेरी में गुरुद्वारे के पास दो मरे कौवे मिले हैं। शनिवार को गांव निवासी जोगेंदर सिंह ने बताया कि गांव में ही गुरुद्वारे के पास दो कौवे मृत दिखाई दिए हैं। पूर्व में भी गांव रसूलपुर, आलमपुर तथा अफजलगढ़ में भी मृत मिल चुके हैं। रसूलपुर व अफजलगढ़ में मिले कौवों को पशुपालन विभाग के अधिकारी अपने साथ ले गए थे और जांच के लिए भिजवाया गया है। पशु चिकित्सक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें मरे कौवों की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा जंगली पक्षी मृत मिलते हैं तो गांववाले इसकी सूचना वन विभाग या उन्हें दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें