कोतवाली देहात। संरक्षित पशुओं के कटान की फिराक में लगे दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गाेली लगी है। उनका तीसरा साथी भाग निकला। थाना क्षेत्र के ग्राम थेपुर के पास स्थित नहर पर तीन बदमाश संरक्षित पशुओं का कटान करने की फिराक में थे। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। उनका तीसरा साथी भाग निकला। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम मोमिन उर्फ मोबीन तथा नबील दोनों निवासी ग्राम सराय डडूंबर थाना कोतवाली देहात बताए हैं। पुलिस के अनुसार उन्होंने अपने फरार साथी का नाम शकील उर्फ बूचा निवासी ग्राम सराय डडूंबर बताया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, दो खोखा, पशु काटने के उपकरण, संरक्षित पशु के अवशेष, एक मोटर साइकिल तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी मोमिन पर थाना कोतवाली देहात में नौ जबकि नबील पर दो मुकदमे दर्ज हैं। संवाद