फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - बिना पंजीकरण चल रहे दो क्लीनिक सील

Tue, 22 Aug 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में लगातार बिना पंजीकरण क्लीनिक संचालित करने के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना पंजीकरण चल रहे दो क्लीनिकों को सील कर दिया। दो अन्य अप्रशिक्षित चिकित्सक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


स्योहारा क्षेत्र के गांव मीठेपुर में बिना पंजीकरण क्लीनिक संचालित हो रहे थे। जिनकी लगातार शिकायत मिल रही थी। डिप्टी सीएमओ डॉ. देवीदास ने बताया कि शिकायत के आधार पर मीठेपुर गांव में छापा मारा गया। यहां डॉ. चमन सिंह और डाॅ. रणजीत से क्लीनिक का लाइसेंस और डिग्री दिखाने के लिए कहा गया, मगर दाेनों कोई कागजात नहीं दिखा पाए। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों क्लीनिकों को सील कर दिया। वहीं, छापेमारी की जानकारी होते ही गांव में दो अन्य चिकित्सक क्लीनिक बंद करके मौके से फरार हो गए। इस मौके पर विजय और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। डॉ. देवीदास का कहना है कि अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें