फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के चंगुल से मुक्त कराए दो बाल मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के चंगुल से मुक्त कराए दो बाल मजदूर
विज्ञापन

धामपुर। क्षेत्र के एक गांव के किसान के चंगुल से मुक्त कराए दो बाल बंधुआ मजदूरों को एसडीएम ने नजीबाबाद के प्रेमधाम अनाथ आश्रम में भिजवाया। उन्होंने कहा कि दोनों श्रमिकों के बारे में उनके स्तर से झारखंड के चनार जिले को भी अवगत करा दिया गया है। जब तब उनकी घरवापसी की सही व्यवस्था नहीं होती तब तक दोनों बाल श्रमिकों को नजीबाबाद में भी प्रेमाधाम आश्रम में रखा जाएगा।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया गया कि गांव मिलक पूरनपुर के किसान प्रदीप कुुमार चौहान ने झारखंड के दो बाल मजदूरों को दो साल से अपने घर पर बंधुआ मजदूर बना कर रख रखा था। जब इस घटना का उन्हें पता लगा तो वह बाल संरक्षण अधिकारी रुबि गुप्ता और श्रम प्रवर्तन अधिकारी धामपुर अरविंद कुमार को साथ लेकर गांव में गए। वहां पर जांच की तो घटना सही पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने दोनों बाल मजदूरों को किसान के फंदे से निकाल कर बृहस्पतिवार देर रात में ही नजीबाबाद के संचालित प्रेमाधाम आश्रम में पहुंचाया गया। इस बाबत उनके स्तर से झारखंड के चनरा जिले के डीएम को अवगत करा दिया गया है। प्रशासनिक स्तर से दोनों बाल मजदूूरों के परिजनों को सूचना उपलब्ध कराई जा रही है। यह दोनों जिला चनरा झारखंड के गांव भूर्डयान के निवासी हैं। श्रम विभाग की ओर से श्रम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें