फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहटौर में आदित्य के खिलाफ दर्ज हैं दो मुकदमे

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर में आदित्य के खिलाफ दर्ज हैं दो मुकदमे
विज्ञापन

नहटौर। कुख्यात बदमाश आदित्य राणा का अपराधों में नहटौर से भी नाता रहा है। वर्ष 2016 में नजीबाबाद के हिस्ट्रीशीटर गुरप्रीत उर्फ लाडी का फैजपुर चौराहे के पास मर्डर कर दिया गया था। प्रापर्टी के चक्कर में लाडी की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

31 जनवरी वर्ष 2016 को नहटौर के फैजपुर चौराहे पर नजीबाबाद के हिस्ट्रीशीटर गुरप्रीत उर्फ लाडी का शव मिला था, जिसमें पुलिस ने आदित्य राणा गैंग को पकड़ा। प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगने पर आदित्य गैंग को तीन लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। नजीबाबाद में दबदबा रखने वाले लाडी को आदित्य राणा दोस्ती कर विश्वास में लेकर लक्सर से नहटौर लाया था और नहटौर क्षेत्र के गांव पहाड़पुर चतर के हिस्ट्रीशीटर ओंकार सिंह व गैंग के अन्य सदस्य रोहित व मनोज नेवला के साथ मिलकर लाडी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मर्डर केस का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया था। पहाड़पुर चतर के ग्रामीणों के मुताबिक ओंकार सिंह अब गांव में नहीं रहता है। वह गांव छोड़ गया था। कोतवाल पंकज तोमर का कहना है कि नहटौर थाने में आदित्य के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें