फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: नगीना - दो पिंजरे, चार ट्रैप कैमरे, फिर भी पकड़ से गुलदार

Sun, 19 Feb 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना के ग्राम किरतपुर के जंगल में गुलदार को पकड़ने के लिए ट्रैप कैमरा लगाते वन विभाग के कर्मचार
विज्ञापन
- किरतपुर गांव में हमला करते हुए किशोरी की जान ले चुका है गुलदार
विज्ञापन

- रविवार की तड़के फिर से गुलदार दिखाई देने पर गांव वालों में बनी दहशत
फोटो 6 से 12
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। गांव किरतपुर में जिस गुलदार के हमले में किशोरी की जान चली गई, उसे अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। हालांकि वन विभाग ने दो पिंजरे लगा रखे हैं, वहीं गतिविधि देखने के लिए चार ट्रैप कैमरे में लगाए गए हैं। एक बार फिर गुलदार दिखाई देने से गांव में भय का माहौल बन गया है।
शुक्रवार की शाम करीब 6:45 बजे अपनी मां के साथ मंदिर जा रही एक 14 वर्षीय किशोरी को अपना शिकार बना चुके गुलदार की दहशत से ग्रामीण भयभीत हैं। शनिवार शाम करीब 10 बजे वन विभाग के अधिकारियों ने गांव में एक दूसरा पिंजरा लगाते हुए चार ट्रैप कैमरे भी लगा दिए। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो रात भर गुलदार की निगरानी के लिए पांच सदस्य टीम एक जीप व हथियारों के साथ गांव में मौजूद रही लेकिन गुलदार की कोई हलचल दिखाई नहीं दी। वन दरोगा रुचित चौधरी की मानें तो सुबह कैमरे उतारकर उसमें गुलदार की हलचल को देखा गया, लेकिन गुलदार की कोई गतिविधि कैद नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजे के निशान के सहारे पकड़ने का प्रयास
वन दरोगा ने बताया कि गांव की पटरी पर मिट्टी डाली जा रही है ताकि गुलदार यदि उस रास्ते से गुजरे तो उसके पंजों के आधार पर उसे ढूंढा जा सके। रविवार की सुबह करीब सात बजे खेत पर काम करने गए ग्रामीणों को गुलदार दिखाई दिया तो उन्होंने शोर मचा दिया। काफी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे तो गुलदार भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें