फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगन नदी का जलस्तर बढ़ने पर दो पुल डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
गांगन का जलस्तर बढ़ने से दो पुल डूबे
विज्ञापन

नहटौर। गांगन नदी का जलस्तर बढ़ने पर गांव फिरोजपुर व नसीरपुर मिर्जापुर के दोनों पुल डूबने से आवागमन प्रभावित होने लगा है। ग्रामीण अन्य रास्तों से शहर आ जा रहे है।
विज्ञापन

तीन दिन से हो रही बारिश के चलते गांगन नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। पहाड़ों व मैदानी क्षेत्रों में बारिश के चलते गांगन का जलस्तर बढ़ने पर गांव फिरोजपुर व गांव नसीरपुर मिर्जापुर के पुल डूब गए है। ग्रामीण प्रेम कुमार, धर्मपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, दुष्यंत कुमार, त्रिलोकचंद, मोहम्मद साजिद, जावेद सिद्दीकी आदि ने बताया कि इस वर्ष पहली बार गांगन नदी का जलस्तर बढ़ा है। दोनों गांवों को जाने वाले रास्ते पर बने पुल पानी में डूबने से नहटौर जाने के लिए अन्य रास्तों से अधिक दूरी तय करके जाना पड़ रहा हैं। पानी बढ़ने से गांव फिरोजपुर के शिव मंदिर परिसर में भी पानी घुस गया। लगातार पानी का स्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें