फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर:: आमने-सामने से टकराई दो बाइकें, महिला की मौत

Fri, 17 Mar 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलीलपुर। जलीलपुर चांदपुर मार्ग पर बुधवार देर शाम दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला बानो खातून की मौत हो गई।
विज्ञापन

बानो खातून (40) गांव दत्तियाना निवासी इकबाल की पत्नी थी और हादसे के वक्त वह बाइक से अपने बेटे के साथ चांदपुर से अपने घर दत्तियाना जा रही थी। जैसे ही ये सब्दलपुर के निकट पहुंचे, सामने से आ रही बाइक से इनकी बाइक टकरा गई। गंभीर घायल बानो को इलाज के लिए बिजनौर ले जाया गया, रास्ते में उनकी मौत हो गई। जाते हुए बानो खातून 40 वर्ष की मौत हो गई। मौत खबर सुनते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतका के तीन बच्चे हैं। बेटी मुस्करीन, बेटे कासिम और आसिम का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को दत्तियाना ले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें