फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी : विधायक
विज्ञापन

नजीबाबाद। सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद ने प्रदेश में अपराधों और महंगाई का ग्राफ बढ़ने पर चिंता व्यक्त की।
नगर के जाब्तागंज क्षेत्र में इस्हाक अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई सपा की बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जन भावनाओं के विपरीत काम करने का आरोप लगाया। सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद ने प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और अपराधों के ग्राफ बढ़ने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसान और आम जनता महंगाई की मार से प्रभावित हैं। उन्होंने सपा के मुखिया अखिलेश द्वारा प्रदेश को विकास के लिए तैयार की गई रणनीतियों को जनहित में बताते हुए मिशन 2022 को साकार बनाने की सलाह दी। सलीम अंसारी के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में बार अध्यक्ष वसीम अहमद, हाजी दिलशाद सैफी, इरफान कुरैशी, शाहनवाज मंसूरी, शाहनवाज सैफी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें