फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पथराव करने के दो आरोपी गिरफ्तार, काम पर लौटे सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्मीकि समाज के युवक को अपशब्द कहने पर बुधवार को हुआ था विवाद
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को घटना के विरोध में नगर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी गई थी
पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई थी रिपोर्ट, तीन अभी भी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। मोहल्ला गौहरअली खां में वाल्मीकि समाज के युवक को दूसरे वर्ग के लोगों द्वारा अपशब्द कहने पर हुए विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने दो लोगों गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सफाई कर्मी भी शुक्रवार को अपने काम पर लौट गए।

बुधवार की देर शाम मोहल्ला गौहरअली खां में वाल्मीकि समाज के युवक को दूसरे वर्ग के लोगों के अपशब्द कहने पर विवाद हो गया था। पथराव भी किया गया था। बृहस्पतिवार को घटना के विरोध में सफाई कर्मियों ने नगर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी थी। एएसपी और सीओ के आश्वासन पर लोग शांत हुए थे। पीड़ित युवक की ओर से पांच लोगों को नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रार को पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इसके बाद सफाई कर्मी अपने काम पर लौट आए। इस संबंध में कोतवाल राजकुमार सरोज ने बताया कि दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें