फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार पर पलटा चावल से लदा ट्रक, एक की मौत

विज्ञापन
बिजनौर में कान्हा फार्म के पास चावलों से भरा ट्रक पलटने से कार में लगी आग को बुझाते दलकर्मी।
विज्ञापन
बिजनौर। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बिजनौर के पास चावल की बोरियों से लदा एक ट्रक पलट गया। ट्रक पलटते ही चावल की बोरियों के ढेर में सामने से आ रही कार दब गई, जिससे कार में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कार में लगी आग पर काबू पाया। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी, बहन और तीन बच्चे घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 5:30 बजे बैराज मार्ग पर कान्हा फार्म के पास बिजनौर की ओर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार पर पलट गया। कार को नीचे दबता देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। देखते ही देखते कार के अगले हिस्से में आग लग गई। पास के ही फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी पहुंची। जिसने आग पर किसी तरह काबू पाया। हादसे में कार चालक इमरान (32) पुत्र इमामुद्दीन निवासी पानीपत हरियाणा की मौत हो गई। इमरान की पत्नी तबस्सुम (26), बेटा रिहान (7), ईशान (5), बेटी अमायरा (2) और बहन नजराना घायल हो गए। लोगों ने कार में सवार सभी लोगों को निकाल लिया था, जबकि कार चालक इमरान काफी देर बाद निकाला जा सका। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में ट्रक चालक अर्जुन निवासी बंदौरा थाना बहसूमा मेरठ भी घायल हुआ है।
कार से निकालने पर भी मौत के खौफ से सहमीं रहीं महिलाएं और बच्चे

बिजनौर। बहन को ससुराल से लेकर अपने घर लौट रहे पानीपत के इमरान अंसारी को बचाया नहीं जा सका। हालांकि उसकी पत्नी, बहन और तीन बच्चों को लोगों ने आधा घंटा तक मशक्कत करने के बाद निकाल लिया था। कार से निकालने के बाद भी ननद-भाभी और बच्चों के चेहरों पर मौत का खौफ नजर आया। जोकि घंटों तक सहमे रहे। उधर इमरान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



यूं तो इमरान अंसारी उत्तराखंड के रायपुर का रहने वाला था मगर काफी समय पहले उसका परिवार मनमोहन नगर पानीपत हरियाणा में जाकर बस गया था। जहां उनका हैंडलूम का काम है। सोमवार की शाम इमरान अंसारी अपनी बहन नजराना की ससुराल रेहड़ के गांव पुक्खेवाला गया। बताया गया कि नजराना की शादी 18 अप्रैल को पुक्खेवाला में फैजान के संग हुई थी। मंगलवार की सुबह चार बजे बहन नजराना को लेकर पत्नी और बच्चों के संग पानीपत लौटने के लिए रेहड़ से निकला।

बिजनौर कान्हा फार्म के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी और फिर पलट गया। कार पर ट्रक पलटने से पूरा परिवार ही फंस गया। कार पूरी तरह से ट्रक से गिरीं चावल की बोरियों में दब चुकी थी। तभी दौड़कर आए लोगों ने कार में सवार महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। हालांकि तभी कार में आग भी लग गई। दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इसके बाद क्रेन मंगाकर किसी तरह से इमरान अंसारी को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर ट्रक चालक के खिलाफ नजराना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बिजनौर में कान्हा फार्म के पास चावलों से भरा ट्रक पलटने से कार में लगी आग को बुझाते दलकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें