फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन से ट्रक में लगी आग

Tue, 08 May 2018 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ में मेघपुर माइनर के समीप विद्युत लाइन से ट्रक मंे लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अफजलगढ़ में धामपुर मार्ग पर मेघपुर माइनर के समीप हाईटेंशन विद्युत लाइन के नीचे खड़े रेत-बजरी से भरे ट्रक में आग लग गई। 
विज्ञापन

जिला संभल निवासी मोहम्मद रईस पुत्र मोहम्मद अजीज का दस टायरा ट्रक फोरलेन निर्माण के लिए रेत और बजरी ढोने में लगा है। जिसको संभल निवासी ट्रक चालक जौहर अली पुत्र अनवार हुसैन चला रहा है। ट्रक चालक सोमवार सुबह हरिद्वार से रेत बजरी लेकर रेहड़ जा रहा था। अफजलगढ़ के समीप पहुंचा तो उसने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और किसी कार्य से कहीं चला गया। वह वापस आया तो ट्रक के नीचे आग लगती दिखाई दी। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई, किसी तरह पानी रेत और फायर गैस के सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को काबू कर यातायात सुचारु कराया। लोगों ने बताया कि जब चालक ने ट्रक को हाईटेंशन लाइन के नीचे लाकर खड़ा किया तब बिजली आपूर्ति नहीं हो रही थी। लेकिन जैसे ही चालक ट्रक से उतरकर बाग में गया तो बिजली आने से तारों ने ट्रक की बॉडी को छू लिया और करंट से आग लग गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें