फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: देशभक्ति के तरानों की गूंज में उल्लास से फहराया गया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने उत्साह के संग निकाली परेड
विज्ञापन

-एसपी समेत अन्य पुलिसकर्मियों और ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित
-सभी विभागों के कार्यालयों पर तिरंगा फहराकर बांटा गया मिष्ठान


संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर उल्लास के संग राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया और तिरंगे को सलामी दी गई। दिनभर देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। देश के खातिर जान न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को याद किया। कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन से लेकर अन्य सरकारी संस्थाओं और विभागों में गणतंत्र दिवस पर उत्साह का माहौल रहा।

शुक्रवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने कैम्प कार्यालय और एएसपी देहात राम अर्ज ने पुलिस कार्यालय पर तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पुलिसकर्मियों को संविधान की शपथ ग्रहण कराई। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिपं अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह रहे। इन्होंने डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसपी नीरज कुमार जादौन की मौजूदगी में तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पुलिसकर्मियों की परेड का निरीक्षण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डीजीपी की ओर सराहनीय कार्य करने के लिए दिया जाने वाला प्लेटिनम अवार्ड एसपी नीरज कुमार को प्रदान कर सम्मानित किया। बता दें कि एसपी को बागपत में नियुक्ति के भी रजत प्रशंसा चिन्ह मिल चुका है। इसके अलावा शहर कोतवाल अमित कुमार, दरोगा शौकत अली, आरक्षी विशाल चिकारा व अन्य कई पुलिसकर्मियों को सिल्वर अवार्ड दिए गए। उधर स्कूली बच्चों ने सांस्कृति और देशभक्ति के कार्यक्रमों की शानदान प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


ऑपरेशन त्रिनेत्र के लिए ग्राम प्रधानों को दिया सम्मान
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, एसपी नीरज कुमार जादौन ने ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा स्थापित कराने वाले ग्राम प्रधानों और लोगों का जीवन बचाने वाले गोताखोरों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें