सीडीएस जनरल बिपिन रावत को नमन किया
नगीना। लोगों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी सहित देश के वीर सपूतों की शहादत पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
शुक्रवार की रात्रि लोग बड़ा मंदिर परिसर में एकत्र हुए तथा वहां से हाथों में मोमबत्ती लेकर गांधी मूर्ति तिराहे तक नंगे पांव पैदल मार्च निकाला। नागरिकों ने गांधी मूर्ति प्रतिमा पर पहुंचकर जनरल बिपिन रावत के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मोमबत्ती जलाई तथा दो मिनट का मौन रखकर सभी शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पैदल यात्रा के दौरान सभी लोग जनरल बिपिन रावत अमर रहे के नारे लगाते हुए चल रहे थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, पूर्व विधायक सतीश गौतम, युवा भाजपा नेता रोहित कुमार रवि, डॉ. राहुल त्यागी, भाजपा नगर अध्यक्ष धीरज विश्नोई, विकास गुप्ता विक्की, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, शीशराम, लवी मित्तल, सौरभ कौशिक, राम अवतार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। संवाद