पीएम मोदी की मां को दी श्रद्धांजलि
धामपुर/शेरकोट। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बेन के निधन की सूचना पाकर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक छा गया। पालिका के अधिकारियों, कर्मियों और सदस्यों ने शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, नामित सभासद भूपेंद्र सैनी, देवेंद्र भटनागर, पवन कुमार, राजेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र सक्सेना, नितिन अग्रवाल, अमित गुप्ता, विकास गुप्ता, विशाखा, शमशाद अहमद, विवेक, अश्विनी शर्मा, लवी शर्मा आदि उपस्थित रहे। अग्रवाल धर्मशाला में महेंद्र धनौरिया, नागेश्वर दयाल गहलोत, राघव शरण गोयल, भूपेंद्र सैनी, लवी शर्मा, अनीता चौहान, उदित जैन, अमित सैनी, सोमपाल सैनी, अनिल शर्मा आदि ने श्रद्धांजलि दी। वहीं, शेरकोट में मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक बैंक्वेट में हीरा बेन को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर चौधरी संसार सिंह, रणजीत सिंह दारा, कामेश्वर राजपूत, अंकुर जैन, अभिषेक कोहली, प्रदीप यादव, निशांत चौहान, एमपी बख्शी, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।