बिजनौर के विवेक कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। स्त्रो
- विवेक कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विवेक कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महाविद्यालय में सुर संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अमर शहीदों को उनके तराने गा कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने सभी को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन समय में भारत शैक्षिक, आध्यात्मिक, व्यवसायिक क्षेत्रों में पूरे विश्व का नेतृत्व करता था। फिर उसी तरह से भारत अपनी युवा शक्ति के दम पर हर क्षेत्र में विश्व गुरु बन रहा है। सुर संगम में 28 प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रथम स्थान पर विशाखा ने पाया। सभी को महाविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, वित्त सलाहकार अनिल शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर तथा मां भारती को पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम का संचालन विश्वजीत व आकांक्षा राणा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ. दीप्ति डिमरी, डाॅ. राजीव चौधरी, डाॅ. मीना, डाॅ. शैलेंद्र आदि उपस्थित रहे।