फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मिशनरी सदस्यों ने क्रिसमस पर आयोजित की विशेष प्रार्थना सभाएं

विज्ञापन
नजीबाबाद के मेथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस पर्व पर उपस्थित ईसाई समाज के प्रतिनिधि। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। मिशनरी सदस्यों ने प्रभु यीशु का जन्मदिन क्रिसमस पर्व के रूप में उत्साह के साथ मनाया। गिरिजा घरों में विशेष प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक समारोह में शांतिदूत को याद किया गया।
विज्ञापन

क्रिसमस पर्व पर मुख्य आयोजित सेंट मेरी चर्च में आयोजित किया गया। फादर जिंटो, फादर वीजू सबास्टिन ने सेंट मेरी चर्च में बाइबिल पाठ के साथ विशेष प्रार्थना कराई। उन्होंने ईसा मसीह के दीन दुखियों की सेवा, शांति और जनकल्याण के संदेश को साकार बनाने की सलाह दी। सेंट मेरी प्रार्थना सभा में सिस्टर लीसी, सिस्टर जस्टिन, सिस्टर अंजलि, फादर शीबू थॉमस, फादर बेनी तकेकरा सहित बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोगों ने भाग लिया।
मथोडिस्ट चर्च कल्लूगंज में क्रिसमस के अवसर पर पादरी विश्वास कुमार ने विशेष प्रार्थना कराई। बाइबिल पाठ के साथ प्रभु यीशु जन्मोत्सव पर बच्चों ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नैना, वंश, जैनशी, हनोक ने प्रभु यीशु को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ नमन किया। कार्यक्रम में राकेश प्रसाद, माया प्रसाद, पूनम सिंह, मधू सूदन, मनोज वल्लभ, बीना सिंह, रैमी प्रसाद, तानिया, रजनीश, रोहन, विक्की, अवधेश, राजबाला, मुन्ना, सुकप्रीत, अंकित, रितिक, रॉकी प्रसाद सहित ईसाई समाज के अनेक लोगों ने भाग लिया। सेंट जोंस आश्रम राजा रामपुर में फादर डॉ. जॉस पडयाटी के नेतृत्व में क्रिसमस पर्व पर विशेष प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

उधर, प्रेमधाम आश्रम में प्रबंधक फादर शीबू थॉमस, बेनी तकेकरा के नेतृत्व में आश्रम के विद्यार्थियों को क्रिसमस पर्व पर ईसा मसीह का प्रेम और बंधुत्व संदेश सुनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें