शहीदी दिवस पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
नजीबाबाद। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीदी दिवस पर आकाशवाणी नजीबाबाद में प्रात: 11 बजे दो मिनट के लिए प्रसारण रोक दिए। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात प्रसारण और तकनीकीविभाग के कर्मचारियों ने भी राष्ट्रपिता को मौन श्रद्धांजलि दी। उधर, नगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष एम अकरम खां, राकेश शर्मा, अभिनव अग्रवाल, गोविंद सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदी दिवस पर दो मिनट का मौन रखा।