नांगलसोती-चंदक मार्ग पर ट्रेक्टर पर गिरा पेड़।
- फोटो : NAZIBABAD
तेज हवा से ट्रैक्टर पर गिरा पेड़, दो घायल
नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगलसोती-चंदक मार्ग पर ट्रैक्टर पर यूकेलिप्टस का विशाल पेड़ गिरने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बिजनौर भेजा गया।
नांगलसोती-चंदक मार्ग पर तेज हवा के कारण एक विशाल पेड़ ट्रैक्टर ट्रॉली पर गिर गया। ट्रैक्टर नांगलसोती से चंदक जा रहा था। ट्रैक्टर पर बैठे मंडावर के गांव कबूलपुर निवासी सत्यपाल सिंह का 18 वर्षीय पुत्र आकाश और उसका रिश्ते का भाई 17 वर्षीय अनिल पेड़ गिरने से घायल हो गए। लोगों ने ट्रैक्टर और पेड़ के बीच दबे युवाओं को निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदक भेजा। उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।