नांगलसोती-चंदक मार्ग पर गिरे पेड़ को हटाते कर्मचारी।
- फोटो : NAZIBABAD
नांगलसोती-चंदक मार्ग पर विद्युत लाइन पर गिरा पेड़
नजीबाबाद। नांगलसोती क्षेत्र में विद्युत की लाइन पर पेड़ गिरने से कई क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उधर नजीबाबाद मुंसिफ न्यायालय के द्वार पर पेड़ गिरने से आवागमन अवरुद्ध रहा। नांगलसोती क्षेत्र में वर्षा और हवा के बीच बृहस्पतिवार को यूकेलिप्टस का पेड़ विद्युत लाइन पर गिरने से नांगलसोती, शहजादपुर, जीतपुर, खानपुर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नांगलसोती-चंदक संपर्क मार्ग पर पेड़ गिरने से काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। नजीबाबाद के मुंसिफ कार्यालय के प्रवेश द्वार पर लगा बकैन का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से काफी देर तक आवागमन पर असर पड़ा।