रेहड़। गुलदार के बढ़ते हमलो को देखते हुए वन विभाग गुलदार की धर पकड़ में लग गया है, जिसके लिए क्षेत्र में पिंजरे व कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे है।
रेंजर नगीना प्रदीप शर्मा ने बताया की रेहड़ क्षेत्र में गुलदार के हमलों में दो बालिकाओ की मौत के बाद विभाग ने गुलदार को घेरने की कवायद शुरू कर दी है इसके लिए पिंजरे व कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे है। मुस्सेपुर में दो पिंजरे लगाये जा चुके है, जबकि बृहस्पतिवार को उदयपुर, जाब्तानगर और सिरियावाली में पिंजरे व कैमरे ट्रैप लगाए गए।उन्होंने बताया की सुरक्षा की दृष्टि से रात में पांच वनकर्मी मुस्सेपुर मे रहेंगे, जबकि गुलदार संभावित क्षेत्र में टीम पेट्रोलिंग करती रहेगी। रेंजर से सभी से सचेत व सावधान रहने तथा वन विभाग की एडवाइजरी का अनुपालन करने की अपील की है। इस अवसर पर वन दरोगा जगत सिंह राणा, मज़रुल हसन, मो अब्बास, कुलदीप सिंह, सन्नी आदि वनकर्मी मौजूद रहे। संवाद