फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण, बार एसोसिएशन ने दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-27एनजेडबी06आर
विज्ञापन

नजीबाबाद। सिविल जज जूनियर डिविजन और अपर सिविल जज जूनियर डिविजन का स्थानांतरण होने पर बार एसोसिएशन ने दोनों न्यायिक अधिकारियों को विदाई दी।

तीन कक्षीय न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन की ओर से न्यायिक अधिकारियों का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल जज जूनियर डिविजन अखिल निझावन का महाराजगंज और अपर सिविल जज जूनियर डिविजन इंदु रानी का चंदौली स्थानांतरण होने पर बार एसोसिएशन ने विदाई कार्यक्रम आयोजित किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, महामंत्री जितेंद्र राजपूत के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। वहीं न्यायिक अधिकारी अखिल निझावन और इंदु रानी ने अधिवक्ताओं और क्षेत्रवासियों से मिले अपनत्व पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गोयल, कसीम अहमद, पंकज अग्रवाल, खुर्शीद आलम, निसार अहमद, अशोक कुमार, विजय शर्मा, संजय त्यागी, टीकम सिंह, सुरेश गुप्ता, पंकज विश्नोई, मनीष जैन, फहीम अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें