नजीबाबाद में रेलवे क्रॉसिंग 482 पर जाम में फंसे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे ऑयल वैगन की शंटिंग कराने के बाद काफी देर से बंद पड़े रेलवे क्रॉसिंग 482 के बैरियर खुलने पर क्रॉसिंग के दोनों ओर मार्ग पर एकत्र छोटे-बड़े सैकड़ों वाहन गंतव्य के लिए बढ़े। मगर भयंकर जाम के चलते वाहन जहां-तहां फंसे रहे। उधर, क्रॉसिंग से ट्रेन पास कराने का गेटमैन को मैसेज मिलना शुरू हो गया। मगर क्रॉसिंग पर वाहन फंसे होने से बैरियर को बंद न कर पाने की गेटमैन ने रेलवे स्टेशन को सूचना दी। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों को भेजकर सड़क यातायात को रोका गया। इसके बाद ट्रेन गुजारी गई।