फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बारिश की वजह से रद्द हुई ट्रेन, यात्री परेशान

Thu, 13 Jul 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का एक सप्ताह से नहीं हो रहा संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बारिश की वजह से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। कई ट्रेनों को भारी बारिश होने से रद्द कर दिया गया है। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का करीब एक सप्ताह से संचालन नहीं हो रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिजनौर रेलवे स्टेशन पर लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15011) का सुबह नौ बजकर पांच मिनट समय है। पहले तो यह ट्रेन कुछ देरी से चल रही थी। मगर अब बारिश होने से इस संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिससे बिजनौर से जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अन्य ट्रेनें भी अपने नियत समय से नहीं पहुंच रही हैं। नजीबाबाद से गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी देरी चल रही है। बालावाली रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। ट्रेनों को जगह-जगह रेलवे स्टेशन पर रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
बिजनौर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस बारिश की वजह से बंद चल रही है। लगातार बारिश होने से अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित है। नियत समय के अनुसार ट्रेन प्लेटफाॅर्म पर नहीं पहुंच रही हैं - चंद्रशेखर, स्टेशन मास्टर, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें