फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को ट्राई साइकिल कीं वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगों को ट्राई साइकिल कीं वितरित
विज्ञापन

अफजलगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस पर बढ़ापुर विधान सभा में 30 ट्राई साइकिलें वितरित की गईं
बढ़ापुर विधानसभा विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का मकसद गरीबों जरूरतमंदों की सेवा करना है। दिव्यांग समाज की सबसे कमजोर कड़ी होते हैं। प्रदेश में दिव्यांगों को पेंशन दी जा रही है। इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचे 30 दिव्यांगों को 30 ट्राई साइकिलें वितरित की गईं। दिव्यांग ट्राई साइकिल पाकर गदगद नजर आए। इसके अलावा विश्वकर्मा दिवस के मौके पर कारपेंटरों को औजारों की तीन किट भेंट की गई ताकि वह स्वावलंबी बन सके। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत ग्राम आसफाबाद चमन की कुमारी रेनू को ब्याज मुक्त बोलेरो कार की चाबी सौंपी गई। इस मौके पर नारी शक्ति सीएलएफ की पदाधिकारी पंकज चौधरी, कुलदीप कुमार, एडीओ ब्रजेश कुमार, आशीष चौहान, मनीत प्रताप, धीरेंद्र शेखावत, राजपाल सिंह, सर्वजीत सिंह सुदंर, राहुल प्रताप मोहित कुमार, निशांत राठौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें