फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
भागूवाला के कोटावाली नदी रपटे पर जलस्तर बढ़ने से हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
कोटावाली नदी के रपटे पर पांच घंटे ठप रहा आवागमन
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ गया। शनिवार को कोटावाली नदी रपटे पर करीब तीन फीट पानी बहने से पांच घंटे तक आवागमन ठप रहा। सुबह सात बजे भागूवाला क्षेत्र के नदी रपटे पर कोटावाली नदी उफान पर रही।
पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने से शनिवार को कोटावाली नदी रपटे पर करीब ढाई फीट से अधिक पानी चला। पानी के तेज बहाव को देखते हुए नदी रपटे के दोनों ओर तैनात पुलिसकर्मियों ने बड़े वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दी। भारी वाहनों समेत रोडवेज बसों के यात्रियों ने अपने गंतव्य जाने को घंटों इंतजार किया, जबकि दोपहिया वाहनों की आवाजाही कोटावाली नदी पर बने पुल से होती रही। भागूवाला चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नदी रपटे पर जलस्तर सामान्य होने पर करीब 11 बजे के बाद पुलिसकर्मियों ने वाहनों का आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

सवारियों से भरी बस पलटने से बाल-बाल बची
क्षेत्र की चौकी से पुलिसकर्मी कोटावाली नदी रपटे पर नदी का जलस्तर बढ़ने से करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे। इस बीच एक रोडवेज बस चालक ने यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी। रपटे पर करीब तीन फीट के बीच से चालक ने रोडवेज बस को पार किया। इस दौरान नदी रपटे पर रोडवेज बस पलटने के बाल बाल बची। इसके बाद पहुंची पुलिस ने रोडवेज सहित भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

चंदक मार्ग पर राहगीरों को परेशानी
कोटावाली नदी रपटे पर जलस्तर बढ़ने से पुलिसकर्मियों द्वारा भारी वाहनों के लिए रूट चंदक मार्ग पर डायवर्ट कर दिया जाता है। चंदक मार्ग के बदहाल होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। क्षेत्रवासी कई बार मार्ग की मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें