फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कोटावाली नदी रपटे पर चालू नहीं हो सका यातायात

विज्ञापन
नजीबाबाद-हरिद्वार के बीच कोटावाली नदी का रपटा टूटने के लगी वाहनों की कतार।
विज्ञापन
बिजनौर। पांच दिन बीत गए है लेकिन अभी तक कोटावाली नदी के रपटे पर यातायात चालू नहीं हो सका है। हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर नजीबाबाद हरिद्वार के बीच भारी वाहनों का संचालन बंद है। ऐसे में हाईवे पर ट्रकों और कंटेनर की लाइन लगी है। हालांकि भारी वाहनों को नहर बाईपास से डायवर्ट किया गया है, फिर भी रपटे की मरम्मत का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ पर लगातार बारिश से कोटावाली नदी में उफान आया। जिसने हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर बने रपटे को मंगलवार की रात तोड़ दिया था। जिसके बाद पुलिस ने इस रपटे को असुरक्षित मानते हुए नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया। हालांकि कार और अन्य छोटे वाहन कोटावाली नदी के क्षतिग्रस्त पुल से निकाले जा रहे हैं।
नजीबाबाद से हरिद्वार की तरफ आने जाने वाले वाहनों को समीपुर नहर बाईपास से निकाला जा रहा है। उधर समीपुर नहर बाईपास भी बड़े ट्रकों और कंटेनर के लिहाज से सुरक्षित नहीं है। ऐसे में तमाम कंटेनर नजीबाबाद से कोटावाली नदी तक हाईवे पर खड़े हैं। जिन्हें नहर पटरी बाईपास से निकलने के बजाए कोटावाली नदी के रपटे की मरम्मत होने का इंतजार है।
विज्ञापन

उधर पांच दिन बाद भी रपटे की मरम्मत नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि बेहद धीमी गति से रपटे की मरम्मत चल रही है। उधर नदी में पानी आने का बहाना बनाकर भी काम रोक दिया जाता है।

- नगीना कोटद्वार मार्ग भी तीन दिनों से बंद
पिछले दिनों सूखरो नदी में आए भयंकर उफान की वजह से नगीना कोटद्वार मार्ग पर लालवाला और कोटद्वार के बीच सूखरो नदी के पुल की अप्रोच रोड पानी में बह गई थी। जिसके चलते नगीना कोटद्वार रोड बंद है। शनिवार को भी लोक निर्माण विभाग के अभियंता योगेंद्र सिंह और उनकी टीम ने सड़क मरम्मत की गुंजाइश के लिए मौका मुआयना किया, लेकिन टीम को सड़क तोड़कर नदी का पानी तेज गति में बहता मिला, ऐसे में इस सड़क को कब तक ठीक किया जाएगा, यह कहना मुश्किल है।

- पीछे हटी खो नदी, सड़क की मरम्मत जारी
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि नगीना बढ़ापुर मार्ग में खो नदी पीछे हट चुकी है। जिसके बाद मार्ग की मरम्मत की जा रही है। हालांकि अभी कार और बाइक को ही यहां से निकलने की अनुमति है। भारी वाहनों का संचालन नगीना बढ़ापुर रोड पर बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें