फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शेखूपुरा आलम-लाहककला संपर्क मार्ग पर आवागमन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/मंडावली। बारिश से मालन नदी और लकड़हान नदी का जलस्तर बढ़ गया। शेखूपुरा आलम-लाहककला संपर्क मार्ग पर पानी आने से आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र में बारिश होने से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के खस्ताहाल संपर्क मार्गाें पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित है। नगर के डबल फाटक फ्लाईओवर और भारत सिनेमा फ्लाईओवर के साइड मार्ग खस्ताहाल है। मार्ग के गड्ढों में पानी भरने से दोपहिया वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। कारोबारी प्रतिष्ठानों के सामने संपर्क मार्ग पर जलभराव से कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। उधर, मंडावली क्षेत्र के गांव शेखूपुरा आलम-लाहककला मार्ग पर मालन नदी का पानी आने से आवागमन पूर्णतः बंद हो गया। मंडावली-गांवड़ी संपर्क मार्ग और गांव नारायणपुर रतन के मौजा मिलक में भारी वर्षा के चलते जलभराव होने से लोगों का आवागमन प्रभावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें