फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हादसों और जाम से निपटने के लिए तैयार किया जाएगा यातायात का खाका

Sun, 31 Dec 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में सड़क हादसों और जाम से निपटने के लिए यातायात का खाका तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लैक स्पॉट पर तकनीकी सुधार के लिए बाकायदा निविदाएं आमंत्रित कर ली गई हैं। प्रमुख चौराहों पर सुगम यातायात के लिहाज से तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए आईआईटी की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग और लोक निर्माण विभाग मिलकर संयुक्त रूप से हादसों को रोकने और सुगम यातायात के लिए योजना तैयार कर रहे हैं। जिसके प्रथम चरण में चिन्हित किए गए ब्लैक स्पॉट को सुधारा जाना है। जिले में कुछ ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए थे। ऐसे पांच ब्लैक स्पाॅट पर काम कराने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से निविदाएं आमंत्रित कर ली गई हैं। जिसके तहत इन स्पॉट पर संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और अन्य काम कराए जाने हैं।

इन स्पॉट पर होगी मरम्मत
बिजनौर मुरादाबाद मार्ग में गोलबाग चौराहे पर मरम्मत और अन्य कार्य कराए जाने हैं। इसके अलावा नूरपुर रोड पर कृष्णा कॉलेज के पास मरम्मत कार्य, नींदडू में मरम्मत कार्य, बिजनौर में कोतवाली मार्ग पर चक्कर रोड पर मरम्मत कार्य तथा बबनपुरा चौक पर भी ब्लैक स्पॉट की मरम्मत के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
विज्ञापन


आईआईटी की रिपोर्ट आना बाकी
पिछले दिनों जिले में ब्लैक स्पॉट और प्रमुख चौराहों पर तकनीकी सुधार के लिए आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों की टीम ने दौरा किया था। जिन्होंने मुआयना करते हुए तकनीकी सुधार के लिए गुजाइंश को परखा। इस टीम की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

शहरी यातायात के लिए बनेगा प्लान
जिलेभर के अलावा मुख्यालय पर जाम से निपटने के लिए पुलिस की ओर से खाका तैयार किया जा रहा है। जिसके तहत जाम लगने की वजहों को तलाशा जाएगा। कहां किस तरह से यातायात को नियंत्रित करना है, इस पर भी काम किया जाएगा। साथ ही शहर के चौराहों पर किस तरह से यातायात सुगम हो सके, इसके लिए भी प्लान तैयार किया जा रहा है।

जिले की सड़कों पर चिह्नित किए गए ब्लैक स्पाट पर मरम्मत आदि कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित कर ली गई हैं। जल्द ही वहां कार्य चालू कर दिया जाएगा। -एसके राव, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

बिजनौर शहर में यातायात के लिए नया प्लान तैयार किया जा रहा है। चौराहों और सड़कों की तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए भी लोनिवि के साथ प्लान तैयार किया जा रहा है। शहर में सड़कों पर डिवाइडर को लेकर भी एनएच को पत्र भेजा जाएगा। - संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें