फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी ब्रश उद्वोग को पहले से और बेहतर करें, इसके लिए शासन, प्रशासन करेगा प्रोत्साहित: पूर्ण बोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी ब्रश की गुणवत्ता सुधारे, प्रशासन करेगा मदद : सीडीओ
विज्ञापन

शेरकोट/धामपुर। सीडीओ पूर्ण बोहरा ने कहा कि शेरकोट के ब्रश उद्योग को विश्व पटल पर चमकाने के लिए शासन और प्रशासन हर संभव मदद करेगा। कारोबारी उसकी गुणवत्ता में सुधार करें।
विज्ञापन

सीडीओ शनिवार दोपहर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे ब्रश उद्योग से जुड़े उद्यमियों और व्यापारियों को बुलाकर वार्ता की। उन्होंने उद्योग की बेहतरी के लिए सुझाव भी मांगे। सीडीओ ने बताया कि सरकार ने योजना बनाकर इस उद्योग के विकास पर काम शुरू कर दिया है। देश में 70 प्रतिशत आपूर्ति शेरकोट में बने ब्रशों की हैं। सीडीओ ने शासन और प्रशासन की मंशा से व्यापारियों को अवगत कराया। पहले से और बेहतर करने की जरूरत पर जोर दिया। इस मौके पर कई बैकों के अधिकारी भी मौजूद रहे। व्यापारियों ने अनुदान पर बैकों से ऋण दिलाने की व्यवस्था करने की मांग उठाई। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम ,बैंक अधिकारी लोकेंद्र कुमार, सुल्तान अंसारी, हाजी कमाल, मोहम्मद कासिफ,मोहम्मद शादाब, शफीक अहमद, बब्बु सिद्दीकी, फईम अहमद,कासिम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें