फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राले ने युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदक। गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राले ने पैदल जा रहे एक युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम मंडावर के मोहल्ला बंजारान निवासी इस्तेखार अहमद पुत्र अनीस अहमद अपने घर से चंदक रोड पर स्थित डागवाल धर्मकांटे पर जा रहा था, जैसे ही युवक मंडावर रॉड स्थित बेंकट हॉल के सामने पहुंचा तभी मंडावर की ओर से आ रहा गन्ने से भरे ओवर लोड ट्रैक्टर ट्राले ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मोजूद लोगो ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मंडावर पुलिस ने गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राले कि अपने कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें