फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अमानगढ़ में बाघ को देख उत्साहित हुए पर्यटक, धूप में करता दिखा मस्ती

Wed, 14 Dec 2022 08:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ को देखकर पर्यटक उत्साहित हो गए। दरअसल अमानगढ़ में 27 से ज्यादा बाघ हैं लेकिन पर्यटकों को खुले तौर पर बाघ कम ही नजर आते हैं।
विज्ञापन
Tiger - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के अमानगढ़ में पर्यटकों को यूं तो जंगल की रोमांचक सफारी खूब भा रही है, लेकिन मंगलवार को यह उत्साह उस समय और बढ़ गया, जब सड़क से कुछ ही दूर पर बाघ बैठा दिखाई दिया। पर्यटकों के दल ने खूब फोटो लिए।
विज्ञापन




अमानगढ़ में कुछ समय पहले ही जंगल सफारी शुरू हुई है। तब से अब तक रोजाना कई पर्यटक वहां पहुंच रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो अमानगढ़ में 27 से ज्यादा बाघ, सौ से ज्यादा हाथी हैं। इसके अलावा वहां भालू, गुलदार, दर्जनों प्रजाति के प्रवासी पक्षी, गिद्ध भी देखने को मिलते हैं। वहां का घना जंगल पर्यटकों को खूब लुभाता है और कई पर्यटक इसे कार्बेट पार्क एरिया का सबसे बेहतरीन जंगल बताते हैं।

मंगलवार दोपहर जब पर्यटकों का एक दल केहरीपुर गेट से जंगल सफारी करने अंदर घुसा तो कुछ दूर चलकर एक नाले में बाघ बैठा दिखाई दिया। बाघ को देख पर्यटक उत्साहित हुए।
विज्ञापन


पर्यटकों ने अपने कैमरे और मोबाइल में उसकी खूब तस्वीरें लीं। बाद में बाघ जंगल की ओर चला गया। पर्यटकों के दल में शामिल वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर एआर रहमान ने बताया कि अमानगढ़ में रोजाना अलग-अलग तरह के वन्यजीव देखने को मिलते हैं। बाघ को देखना अपने आप में रोमांचक था।

रॉयल लुक: अमानगढ़ में पर्यटकों को केहरीपुर गेट एंट्री से कुछ ही दूरी पर एक रपटे के पास नाले में बैठा बाघ।

 

रॉयल लुक: अमानगढ़ में पर्यटकों को केहरीपुर गेट एंट्री से कुछ ही दूरी पर एक रपटे के पास नाले में बैठा बाघ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें