फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जंगल सफारी के शौकीन हैं तो आइए अमानगढ़, 32 बाघ हैं यहां का आकर्षण, ऑनलाइन भी करा सकेंगे बुकिंग

Tue, 07 Nov 2023 04:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो रजनीश त्यागी, अमर उजाला, बिजनौर

सार

यदि आप जंगल सफारी के शौकीन हैं तो अमानगढ़ रेंज आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह है। 35 किलोमीटर के ट्रैक पर जंगल सफारी कर सकेंगे। केहरीरपुर के पास पार्किंग और कैफेटेरिया बनाया जा रहा है। सुबह शाम 10 जिप्सी मानगढ़ में पर्यटकों को लेकर जाएंगी। 32 बाघ अमानगढ़ में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन
अमानगढ़ में हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमानगढ़ इस बार पर्यटन के मानचित्र पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। 15 नवंबर से अमानगढ़ के गेट पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। इस जंगल में 32 बाघ पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

विज्ञापन


अमानगढ़ कार्बेट पार्क का बफर जोन कहलाता है। बिजनौर जिले के हिस्से में यह जंगल है। वन विभाग की गणना के मुताबिक इस जंगल में 32 बाघ देखने को मिले थे, जो पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा अमानगढ़ का घना जंगल इसे और भी खास बना रहा है। यहां पर जगह जगह दीमक के बांबी भी पर्यटकों को खूब लुभाती है। वन अफसरों की माने तो इस बार 15 नवंबर को अमानगढ़ में पर्यटन शुरू हो जाएगा

 

अमानगढ़ टाइकर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
अभी तैयारियों की बात करें तो केहरीपुर चौकी पर शौचालय, कैफेटेरिया, पार्किंग, बाउंड्री, प्रवेश द्वार, टिकट बाउंटर बनाने पर काम चल रहा है। जिसे निर्धारित तिथि से पहले तैयार करने की लक्ष्य रखा गया है। 

पांच जिप्सी सुबह, पांच जिप्सी शाम को जाएगी: रेंजर
अमानगढ़ रेंजर खुशबू उपाध्याय ने बताया कि पांच जिप्सी सुबह और पांच जिप्सी को शाम के समय जंगल में एंट्री दी जाएगी। इसके अलावा 14 गाइड जुड़े हैं। एक जिप्सी के साथ एक गाइड जाता है। अमानगढ़ के रास्ते भी ठीक कराए जा रहे हैं, ताकि पर्यटकों की गाड़ी आने जाने में परेशानी न हो।
 

अमानगढ़। - फोटो : amar ujala
ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकेंगे: डीएफओ
डीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस बार अमानगढ़ की वेबसाइट भी बना दी गई है। पर्यटकों को इस बार ऑनलाइन बुकिंग कराने की सुविधा भी मिलेगी। पिछली बार यह सुविधा ऑफलाइन उपलब्ध थी। ऐसे में पर्यटकों को बुकिंग फुल होने पर वापिस लौटना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। 15 नवंबर से पर्यटन शुरू हो जाएगा। फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
 

अमानगढ़। - फोटो : amar ujala
एक लाख बीघा से ज्यादा है अमानगढ़ का रकबा
अमानगढ़ का रकबा एक लाख बीघा से अधिक है। उत्तराखंड बनने से पहले यह जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का ही हिस्सा था। यहां बाघ, गुलदार, हाथी, चीतल आदि बहुत संख्या में हैं। अमानगढ़ के पास ही पीली बांध है, जहां पर सर्दियों में हजारों प्रवासी पक्षियों का बसेरा रहता है, जो खुद में एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है।
 
विज्ञापन

अमानगढ़ में विचरता बाघ - फोटो : amar ujala
अमानगढ़ एक नजर में
रकबा 9580 हेक्टेयर
बाघ 32
गुलदार 45
हाथी 105
चिकारा 06
काला हिरन 50
सांभर 226
बारहसिंगा 37
भालू 9
मोर 1074
नोट: आंकड़े वन विभाग से लिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें