फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरण स्पर्श कर लिया मां का आशीर्वाद

विज्ञापन
नजीबाबाद में मातृव दिवस के उपलक्ष्य पर माताओं के चरण स्पर्श करते विद्यार्थी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
चरण स्पर्श कर लिया मां का आशीर्वाद
विज्ञापन

बिजनौर, नजीबाबाद। वालिया ग्लोबल एकेडमी में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया।
मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं साहित्यकार रश्मि अग्रवाल की उपस्थिति में वालिया ग्लोबल एकेडमी में मातृ दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। एकेडमी में चेयरमैन रमाकांत वालिया, एमडी कमलकांत वालिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एसपी तिवारी ने रश्मि अग्रवाल के चरण स्पर्श, पूजन आदि के साथ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मां न केवल बच्चे को जन्म देती है बल्कि उसको जीवन पर्यंत दुलार के साथ स्वस्थ, निरोग और समृद्ध रहने का आशीर्वाद देती है। एकेडमी के विद्यार्थियों ने विद्यालय में उपस्थित अपनी माताओं के चरण धोकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में निधि, अनुष्का, निखिल, संकल्प, सिद्धि, सिद्धांत, शिवांशी ने मातृ दिवस पर अपनी माता का आशीर्वाद लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें